पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में झालावाड़ जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच पद के लिए शाम 6 बजे तक कुल 83.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान मनोहरथाना में सबसे ज्यादा 86.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि अकलेरा 81.80 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रहा। भवानीमंडी में 83.60 प्रतिशत और डग में 83.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मनोहरथाना में सबसे ज्यादा मतदान, अकलेरा पिछड़ा मनोहरथाना में सबसे ज्यादा मतदान इस चरण में पंचायत समिति भवानीमंडी, डग, अकलेरा और मनोहरथाना क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की 128 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 747 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 467 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4,55,263 मतदाता वोट डालेंगे। मनोहरथाना में सबसे ज्यादा 45.09% मतदान भवानीमंडी में सबसे ज्यादा, अकलेरा में सबसे कम मतदान सरपंच पद के लिए 747 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के अनुसार, पहले चरण में अकलेरा पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के लिए 198, डग में 222, मनोहरथाना में 161 और भवानीमंडी में 166 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह चारों क्षेत्रों में कुल 747 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के जरिए मतदाता गांवों की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। 467 मतदान केंद्रों पर हो रहा मतदान पहले चरण में कुल 4,55,263 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं। इसके लिए जिले में 467 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक जिले में 19.08 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चारों पंचायत समिति क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत पर नजर रखी जा रही है।