जयपुर डिस्कॉम झालावाड़ रविवार, 1 नवंबर को शहर में बिजली की लाइनों और सब-स्टेशन पर मेंटिनेंस करेगा। इसके चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। एईएन जयपुर डिस्कॉम झालावाड़ के अनुसार, 33/11 केवी खण्डिया सब-स्टेशन और पावर हाउस पर मेंटिनेंस का काम होगा। इस दौरान खण्डिया कॉलोनी, चामुंडा माता मंदिर और मास्टर कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। जवाहर कॉलोनी, कंचन सिटी, कनक सिटी, सुभाष कॉलोनी और डिप्टीजी के मंदिर के आसपास के इलाके भी इससे प्रभावित होंगे। बड़ा बाजार, पुलिस लाइन, कपिलवस्तु कॉलोनी, गढ़ परिसर, मंगलपुरा, सीमेंट रोड, तबेला रोड, धनवाड़ा, अखाड़े की तलाई और इंद्रा कॉलोनी में भी बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा पंचमुखी बालाजी के आसपास का इलाका, घुडपुरा मोहल्ला, जेल रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।