झालावाड़ के पूर्व राजपरिवार के राणा चन्दजीत सिंह, ईराकुमारी और भव्या झाला ने सरकारी दत्तक ग्रहण एजेंसी और सरकारी किशोर गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की देखरेख, सुरक्षा, स्वास्थ्य और वहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली। सरकारी दत्तक ग्रहण एजेंसी में उन्होंने नवजात बच्चों की देखभाल के लिए की गई व्यवस्थाएं देखीं। बच्चों के संरक्षण, स्वास्थ्य और उचित देखरेख के प्रयासों को देखकर उन्होंने खुशी जताई। राणा चन्दजीत सिंह ने संस्थान में बच्चों की बेहतर देखभाल और संरक्षण के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्थान के स्टाफ ने बच्चों की देखरेख, सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।