झालावाड़ में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड, राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय ने 'एक पेड़ धरती मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम विजयाराजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में संपन्न हुआ, जिसमें जिला खेल अधिकारी और स्काउट एंड गाइड के जिला प्रभारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा थे। उन्होंने खेल संकुल परिसर में पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों, युवाओं और कर्मचारियों से कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे संतान की तरह पाल-पोसकर बड़ा करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने सभी पौधों को नियमित रूप से पानी देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। स्काउट गाइड के जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने इस अभियान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम चक्र को संतुलित करने के लिए धरती मां का श्रृंगार करना आवश्यक है। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में खेल संकुल के सभी कर्मचारी, स्काउट एंड गाइड संगठन के रोवर लीडर रोहित गुर्जर, गाइड नेहा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड्स और स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने श्रमदान कर इस पहल को सफल बनाया। सेवा ही सप्ताह कार्यक्रम को लेकर संपूर्ण जिले में निशुल्क चिकित्सा एवं दवाई वितरण संपन्न झालावाड़ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रव्यापी सेवा ही सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिले में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवाई वितरण व पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप ने बताया कि झालावाड़ प्रखंड असनावर प्रखंड मनोहरथाना प्रखंड बकानी में अयोजित शिविरों में चिकित्सा विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। झालावाड़ में धर्माचार्य प्रमुख मोहन सिंह राठौड़ ,दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नीतू सैनी, मातृशक्ति जिला संयोजिका सीमा सेन, नगर सह संयोजक रोहित चंदेल, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख निशांत पारीक, राजेश मेरोठा, चमन चौरसिया, चेतन मेहरा आदि मौजूद रहे