कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में किसानों से मुलाकात की। हाल ही हुई ओलावृष्टि से इस क्षेत्र के किसानों को नुकसान पहुंचा है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने खेतों में हुए नुकसान का जमीनी स्तर पर आकलन सुनिश्चित करने और किसानों को समय पर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। उन्होने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि हर किसान का दर्द मेरा अपना है। हर खेत का सही आकलन कराकर एक-एक खेत के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 अप्रेल को आए तूफान के बाद से प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खुद मौके पर जाकर गिरदावरी करें और किसानों से सीधे जानकारी लें। किसान कॉल पर नुकसान दर्ज करा सकते है उन्होंने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने मुआवजे की प्रक्रिया को काफी सरल और प्रभावी बनाया है। अब किसान 14447 पर कॉल कर नुकसान दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा गिरदावरी और मोबाइल एप के माध्यम से भी मुआवजे के लिए आवेदन संभव है। किसान सरकार को आत्मनिर्भर बना रही कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किसानों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, आप अन्नदाता हैं, आपके बलबूते पर देश चलता है। आपकी मजबूती ही देश की ताकत है। उन्होंने बताया कि सरकार ड्रिप फार्मिंग, पॉलीहाउस, फार्म पोंड जैसी योजनाओं पर सब्सिडी देकर किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है। जिससे वे कम पानी में भी बेहतर उत्पादन कर सकें। राठौड़ ने कहा कि फसलों के साथ-साथ पशुधन और पशु शेड के नुकसान को लेकर भी वे राज्य और केंद्र सरकार से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस सिर्फ इस बात पर है कि बस आप खुश रहें। पूरे कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किसानों के साथ संवाद किया। बातचीत के बीच किसानों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर उनके सामने रखी।