जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को 212 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से देर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। अब देर रात तक रिजल्ट घोषित किए गए। बता दें कि आज जयपुर जिले की गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 212 सरपंच पदों पर चुनाव लड़ने के लिए 1525 उम्मीदवार मैदान में थे। नामांकन प्रक्रिया में इन सभी 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर चुनाव लड़ने के लिए 2119 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिनमें से 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में कमी पाए जाने के बाद रिजेक्ट कर दिए। जबकि 583 उम्मीदवार ऐसे रहे, जिन्होंने स्वैच्छा से नाम वापस लेकर मैदान छोड़ दिया था। देखिए- चुनाव से जुड़ी PHOTOS चौंमू में सबसे ज्यादा सरपंच उम्मीदवार मैदान में इन ग्राम पंचायतों में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता हैं। जिन्होंने इससे पहले 22 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए वोट डाले थे। जिला निर्वाचन शाखा से जारी रिपोर्ट के मुताबिक- चौमूं की 34 ग्राम पंचायतों में 301, दूदू की 25 ग्राम पंचायतों में 136, गोविंदगढ़ की 27 ग्राम पंचायतों में 210, झोटवाड़ा की 19 ग्राम पंचायतों में 120, जोबनेर की 28 ग्राम पंचायतों में 232, किशनगढ़ रेनवाल की 26 ग्राम पंचायतों में 184, मौजमाबाद की 27 ग्राम पंचायतों में 185 और सांभर की 26 ग्राम पंचायतों में 157 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे है। 8 पंचायत समितियों में वोटिंग प्रतिशत