जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र की भदवासिया मंडी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक CCTV भी सामने आया है। जिसमें टैक्सी सवार आरोपी एक युवक की स्कूटी को टक्कर मारकर उसे नीचा गिराता है। बाद में उसके साथ मारपीट करता है। फिलहाल पीड़ित की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। प्रारंभिक तौर पर मारपीट का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पीड़ित हिम्मत सिंह सोलंकी ने बताया वो महामंदिर तीसरी पोल के पास रहता हैं। पर्सनल काम के चलते शुक्रकवार रात करीब 10:30 बजे भदवासिया मंडी गए थे। टैक्सी से टक्कर मारी फिर पीटा पीड़ित ने बताया कि भदियावास जाने के बाद वहां पर वाटर सप्लाई का काम करने वाले कृष्णा सोलंकी और उसके साथियों ने मिलकर उसे टैक्सी से टक्कर मार दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस से इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।