जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर हमें हर वार्ड से जुड़ी समस्या मिल रही है। अधिकारियों और विभागीय जिम्मेदारों की मदद से हम लगातार उनका समाधान भी करवा रहे हैं। हालांकि, शहर के कई इलाकों में अब भी सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट और टूटी सड़कों की समस्या बनी हुई है। आमजन जितना अपनी समस्या को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान की उम्मीद है। इसलिए मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… चौपासनी: कहने के बाद भी नहीं हटाए टूटे डस्टबिन जोधपुर के चौपासनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से विजय ने टूटे हुए डस्टबिन के ढक्कनों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के 18ई–19ई के सामने मेन रोड पर निगम के बड़े डस्टबिन पड़े हुए हैं। ये पूरी तरह जर्जर, टूटे और गले हुए हैं जिनमें घास उग आई है। बार–बार कहने के बाद भी निगम ने इन्हें अब तक यहां से हटाया नहीं है। भदवासिया: सड़क किनारे खाली प्लॉट बना डम्पिंग जोन भदवासिया फाटक, लावरण, मण्डोर रोड से मोहन सिंह भाटी ने खाली प्लॉट में कचरा जमा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वार्ड 87 में मेरे घर के पास एक खाली प्लॉट में कचर का ढेर जमा हो गया है। निगम से अपील है कि इसे हटाकर स्थानीय रहवासियों को गंदगी, मच्छरों और बेसहारा पशुओं के प्रकोप से राहत दें। कुड़ी भगतासनी: शिकायत के बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं कर रहे कवर 'भास्कर समाधान' पर कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड से महेन्द्र प्रकाश सैन ने ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि मदन सिंह आर्य नगर, गली नंबर 5, बासनी फर्स्ट फेज, रामेश्वर नगर में ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा दीवार न होने से किसी को भी करंट लगने का डर रहता है। बच्चे भी इसके नीचे और आसपास खेलते हैं। इस समस्या का समाधान करवाकर लोगों को सुरक्षा दें। पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। प्रताप नगर: 26 साल से शिवांशी गेट की सड़कें हैं बदहाल जोधपुर शहर के प्रताप नगर रोड, शिवांशी गेट से सुरेश ने जर्जर खराब सड़क की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि इलाके में बीते 40 साल से ऐसी ही टूटी रोड देखने को मिल रही है। लगातार शिकायत करने के बाद भी यहां समस्या का समाधान न तो विभाग कर रहा है न ही जन प्रतिनिधी। जोधपुर शहर का हृदय स्थल होने के बावजूद शिवांशी गेट चौराहे से लेकर श्मशान रोड तक और उम्मेद अस्पताल के सामने सड़क का ऐसा ही हाल है। साल 2000 में आखिरी बार यहां सड़क बनी थी। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… सूर सागर: एक सप्ताह से टूटा मेनहोल पोस्ट के बाद बदला 'भास्कर समाधान' पर ट्रांसफर लाइन स्ट्रीट, न्यू भाकरी बास, सूर सागर से दिनेश इंकिया ने मेनहोल के टेटे ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि वार्ड 5 में ट्रांसफर लाइन स्ट्रीट में मेनहोल का ढक्कन बीते एक सप्ताह से टूटा हुआ है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। पोस्ट होने के बाद निगम ने टूटे मेनहोल की जगह नया ढक्कन लगाकर समाधान कर दिया है। सागर कॉलोनी: सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर। 'भास्कर समाधान' पर चौपासनी रोड, सागर कॉलोनी से महेन्द्र केल्ला ने कचरा नियमित रूप से न उठाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे मोहल्ले में सफाई कर्मचारी समय पर न तो कचरा उठाते हैं न ही नियमित सफाई करने के लिए आते हैं। समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 32 के सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा ने कचरे का निसतारण करवाया और सफाई करवा दी। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी पाबंदी से काम करने के लिए कहा है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग