जोधपुर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के सालावास रेलवे फाटक के पास दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां एक तेज स्पीड डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध जताया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर रास्ता खुलवाया। जानकारी के मुताबिक कमलेश नाम का युवक बाइक पर सालावास रेलवे स्टेशन की रोड पर जा रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। बाद में डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इधर हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाद में मृतक की बॉडी को उप जिला अस्पताल सालावास रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं मृतक के चचेरे भाई की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। इधर पुलिस ने डंपर को सीसीटीवी फुटेज से पता लगाकर थाने खड़ा करवाया। बता दे की सालावास, लूणी, मोगड़ा क्षेत्र में तेज स्पीड में चलने वाले डंपरों का आतंक है। पूर्व में भी इन डंपरों की वजह से कई बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन डंपरों के आतंक आगे पुलिस और प्रशासन दोनों नतमस्तक है।