देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को बहुमत मिलने पर जोधपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा की जीत पर जोधपुर शहर के जालोरी गेट चौराहे पर सोमवार शाम को भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जताई। साथ ही आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जालोरी गेट चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बंगाल, असम चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी मनाई। भाजपा प्रवक्ता जगदीश धाणदिया ने बताया- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अरब सागर से लेकर गंगा सागर तक एक दिन भाजपा सरकार बनेगी और आज यह दिन आया है। जगदीश धाणदिया ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ये जीत संभव हुई। इस मौके भाजपा के सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी, जिला महामंत्री पवन आसोपा, भाजपा प्रवक्ता जगदीश धाणदिया, नरेश सुराणा, रणजीत कड़वासरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश पारीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।