जोधपुर शहर में कल बिजली कटौती की जाएगी। इसके तहत शहर में 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। दरअसल, बिजली लाइनों के मेंटनेंस और रख रखाव को लेकर डिस्कॉम की ओर से शट डाउन लिया जा रहा है। ऐसे में सुबह 8 बजे से कटौती शुरू हो जाएगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे: 11 केवी चिल्ड्रन पार्क फीडर के 33/11 केवी सरदारपुरा जीएसएस से जुड़े रानी जी का मंदिर, गोल्ड प्लाला, गांधी इंटरनेशनल, सुहाग ज्वेलर्स, जीएस प्लाजा, नवजीवन हॉस्पिटल, गणपत उद्योग, अनुपम टावार, सुनील पाली, 4th,7th,8th और 1st-A रोड समेत चिल्ड्रन पार्क के आस-पास इलाके में दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 9 से 11 बजे: कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4,5,6 और 7, महावीर नगर समेत लबदी निदान में दो घंटे तक बिजली बंद रहेगी।