जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… चालना भाकर: नाले की सफाई नहीं, पनप रहे मच्छर जोधपुर शहर के चालना भाकर, शिव कॉलोनी, हुडको क्वार्टर से सुधीर जांगिड़ ने नाले की साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी से गुजर रहा नाला कचरे से भरा हुआ है। बदबू और गंदे पानी में पनप रहे मच्छरों के कारण आसपास के लोग बहुत परेशान हैं। निगम से अपील है कि इसकी सफाई करवाएं। प्रताप नगर: 40 कुत्तों की आक्रामक टोली, लोगों में डर 'भास्कर समाधान' पर गीता भवन रोड, सुंदर विहार, प्रताप नगर से डॉ. चंद्रशेखर कल्ला ने कॉलोनी में आक्रामक कुत्तों की टोली की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि करीब 40 बेसहारा लेकिन आक्रामक कुत्ते यहां झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। रिहायशी कॉलोनी में इन कुत्तों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का गली में निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या का कोई समाधान निकालें। शिवांची गेट: श्मशान–कब्रिस्तान कीचड़ में होकर जा रहे लोग प्रताप नगर रोड, शिवांची गेट से सुरेश ने खराब कीचड़ भरे रास्ते की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि शिवांची गेट से श्मशान रोड पुराना बस स्टैंड के बीच का रास्ता इतना खराब है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। पूरे रास्ते में कीचड़, गड्‌ढे और फिसलन है। इसी रास्ते से मुक्तिधाम और कब्रिस्तान तक जाते हैं। लेकिन बार–बार शिकायत करने के बाद भी निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। बापू नगर: पानी की पाइपलाइन फूटी, विभाग बेफिक्र जोधपुर शहर के झालामंड, बापू नगर इलाके से अभिषेक ने पानी की फूटी पाइपलाइन की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बापू नगर पानी की टंकी से आगे पाइपलाइन फूटी हुई है। इससे हजारों लीटर पानी रोज बह रहा है। पूरे जोधपुर में पीने के पानी की समस्या है लेकिन विभाग अपनी कार्यशैली नहीं सुधार रहा है। संबंधित विभाग और अधिकारियों से अपील है कि वे इस लीकेज को रोकें ताकि पानी व्यर्थ न बहे। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… रावतों का बास: पोस्ट के बाद चौक की रोड लाइट हुई ठीक भंवरलाल सर्राफ मार्ग, घोरण का चौक, रावतों का बास से निरंजन घारु ने चौक में लगी रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे यहां लगी यह रोड लाइट 15–20 दिन से खराब है। उनकी समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया। अब चौक में पर्याप्त रोशनी है। सफाई प्रभारी राजेश सारवान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर कैलाश ने सूर सागर से कचरा न हटाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि रेलवे लाइन, सूरज बेरा, सूर सागर में हमारी कॉलोनी में सालों से गंदगी हो रही है लेकिन कोई जन प्रतिनिधी इसका समाधान नहीं करवा रहा है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने जेसीबी लगाकर पूरे एरिया से कचरे का ढेर हटवाकर लागों की समस्या का समाधान करवाया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग