बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा व सादुलपुर स्टेशनों के बीच डबल ट्रैक बनाने के चलते रेलवे ने ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया है। इस कारण 27 व 28 अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई प्रमुख ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा। इस दौरान 4 ट्रेनें जोधपुर मंडल से होकर गुजरेंगी और मेड़ता बाइपास मार्ग का उपयोग करेंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार- यह कार्य ट्रेनों की गति बढ़ाने, लाइन क्षमता में सुधार और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेटेड स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि रूट परिवर्तन के कारण समय में बदलाव संभव है। इन ट्रेनों के मार्ग बदले पूर्वी भारत की ट्रेनें भी प्रभावित अन्य प्रभावित ट्रेनें