रेलवे की ओर से सतलाना स्टेशन पर री-डेवलपमेंट का काम किया जा रहा है। इस काम के दौरान प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण 10 ट्रेनों का सतलाना स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- निम्न ट्रेन निर्धारित तिथियों में सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी। 1. गाड़ी संख्या 74839, भगत की कोठी–बाड़मेर ट्रेन 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 2. गाड़ी संख्या 14893, भगत की कोठी–पालनपुर ट्रेन 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 3. गाड़ी संख्या 74842, भीलड़ी–भगत की कोठी ट्रेन 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 4. गाड़ी संख्या 54814, बाड़मेर–जोधपुर ट्रेन 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 5. गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी–बाड़मेर ट्रेन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 6. गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर–भगत की कोठी ट्रेन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 7. गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर–भगत की कोठी ट्रेन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 8. गाड़ी संख्या 74841, भगत की कोठी–भीलड़ी ट्रेन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 9. गाड़ी संख्या 14894, पालनपुर–भगत की कोठी ट्रेन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। 10. गाड़ी संख्या 54813, जोधपुर–बाड़मेर ट्रेन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस 1 से 15 नवंबर तक खड़की तक ही चलेगी वहीं, संचालन संबंधी कारणों से जोधपुर-हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नवंबर में निर्धारित अवधि के दौरान खड़की स्टेशन तक ही संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 से 15 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 से 16 नवंबर तक 15 दिन खड़की-हडपसर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इस अवधि में दोनों ट्रेनें खड़की स्टेशन तक ही चलेंगी।