जोधपुर शहर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी पारा 44 डिग्री के पास बना रहा। सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भी तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग परेशान रहे। इसका असर जोधपुर के प्रमुख बाजार में भी देखने को मिला। यहां दिन में बाजार खाली नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ कई गावों ने पानी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों का इंतजार है की बारिश हो और उन्हें इस तेज गर्मी से राहत मिले। पारा 44 डिग्री पहुंचा इधर मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन के समय का तापमान 44 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। व्यापारी खालिद भाटी ने बताया- दिन के समय एक-दो ग्राहक ही दुकान में खरीदारी करने के लिए आते हैं। खासतौर पर वही ग्राहक आ रहे हैं, जिन्हें जरूरत है। बाकी सुबह और शाम के समय ही आते हैं। इन गांवों में हुआ पानी का संकट भीषण गर्मी के बीच पानी को लेकर भी कई गांवों में जल संकट खड़ा हो गया है। जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र के सांगरिया, धुंधाड़ा, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बावरली, बासनी मनना सहित विभिन्न गांव में जल संकट खड़ा हो गया है।