जोधपुर में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर आलोक रंजन ने आज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। उनके साथ नगर निगम के कमिश्नर राहुल जैन भी मौजूद थे। कलेक्टर ने नगर निगम की काजरी के पास बनाए गए मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का भी दौरा किया। इस नई व्यवस्था के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले ऑटो टिपर अब सीधे ट्रांसफर स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से कचरे को कंटेनरों के माध्यम से सीधे केरू यार्ड भेजा जाएगा। शहर की सफाई व्यवस्था में होगा सुधार इस दौरान निगम के कमिश्नर राहुल जैन ने कहा कि इस नई पहल से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस डंपिंग स्टेशन में 150 टन तक कचरा एकत्रित किया जा सकता है जहां से उन्हें खुले में ले जाने के बजाय विशेष वाहनों के जरिए करू के डंपिंग स्टेशनों तक पहुंचाया जाएगा। पूरे शहर में बनेंगे कचरा कलेक्शन सेंटर इसके साथ ही घोड़ा घाटी में भी एक इसी तरह का एक कलेक्शन सेंटर बनाने की कवायद चल रही है। जैन ने बताया कि पूरे शहर में इस तरीके से कचरा कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। इससे कचरा ले जाने वाले टिप्पर को 6 से 7 किलोमीटर से ज्यादा रन नहीं करना पड़ेगा। वह अधिक राउंड कर सकेंगे और शहर में जो कचरा नहीं उठने की शिकायतें थी उसका समाधान हो सकेगा।