जोधपुर शहर के स्कूल में मंगलवार को ट्रांसफॉर्मेटिव-ट्यूज-डे अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान महावीर शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित सुगनकंवर चौ​रडिया बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष शिवानी सिंह (जिला एंव सत्र न्यायधिश, जोधपुर) की ओर से अभियान के तहत कक्षा 9 से 12वीं की छात्राओं की ओर से कानूनी जानकारी दी गई। इसके साथ ही नालसा स्कीम के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में आए महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने छात्राओं को कोर्ट वाली दीदी कार्यक्रम के बारे में भी बताया। इस जागरूकता शिविर में स्कूल की प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने न्यायधीश शिवानी सिंह का स्वागत किया। वहीं मधुबाला वर्मा ने उनका परिचय दिया। कार्यक्रम में मीनाक्षी चौधरी, मीनाक्षी दवे,केशव गौड़, संजु रत्नू, रवीना व्यास समेत मंगलम छंगाणी मौजूद रहे।