जोधपुर में दिनभर की गर्मी के बाद शाम होते-होते अचानक मौसम ने करवट ली। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक बादलों की आवाजाही के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं लूणी में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। जोधपुर शहर के तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सूर्यनगरी जोधपुर में एक दिन पहले(रविवार) जहां दिन के समय तापमान 44 डिग्री के पास था, जो आज शाम होते-होते यह तापमान 36 डिग्री तक आ पहुंचा। अचानक बादलों की आवाजाही के बीच तेज बारिश होने की वजह से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत महसूस की। देखिए, बारिश की ये PHOTO'S तीन दिन से जोधपुर का तापमान था 44 डिग्री के आसपास जोधपुर के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का नजारा देखने को मिला। लूणी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बता दें कि बीते तीन दिन से जोधपुर में दिन के समय का तापमान 44 डिग्री के आसपास था। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान थे, लेकिन आज शाम को जैसे ही बारिश हुई तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। जोधपुर के प्रमुख मार्ग पर बारिश की ठंडी फुहार के बीच वाहन निकलते हुए नजर आए। वहीं शहर की सड़कें पानी से तर हो गई।