जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की गई दो समस्याओं का समाधान हुआ है। सूरसागर में लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी की मदद से हटवाया गया, वहीं मंडोर रोड पर भी सफाई करवाई गई। दूसरी ओर, मथुरादास माथुर मार्ग पर सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है और चोपासनी रोड पर पिछले पांच साल से सड़क टूटी हुई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... सफाई प्रभारी राजेश सारवान बने ‘पब्लिक के स्टार’ सूरसागर के रेलवे लाइन, सूरज बेड़ा क्षेत्र से कैलाश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी कॉलोनी में सालों से गंदगी जमा हो रही है। कचरे के ढेर लगे होने के बावजूद सफाई नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों से भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। समस्या सामने आने के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने जेसीबी लगवाकर पूरे क्षेत्र से कचरे के ढेर हटवाए। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए राजेश सारवान को ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। मंडोर रोड पर सफाई की शिकायत के बाद कचरा हटवाया मंडोर रोड, पावटा से हरेन्द्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सनसिटी हॉस्पिटल के पीछे आनंद बिल्डिंग के पास काफी कचरा जमा है। क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि आसपास कई कोचिंग संस्थान और स्कूल हैं, जहां विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। सफाई कर्मचारी भी नियमित सफाई नहीं करते और केवल खानापूर्ति करके चले जाते हैं। समस्या सामने आने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने इसका समाधान करवा दिया। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार... मथुरादास माथुर मार्ग पर सड़क पर बह रहा सीवरेज का पानी मथुरादास माथुर मार्ग से विकास ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज का पानी बाहर निकल रहा है। गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सीवरेज का पानी फैलने से आसपास गंदगी भी हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान का स्थानीय लोग इंतजार कर रहे हैं। चोपासनी रोड पर पांच साल से टूटी सड़क, आवागमन में परेशानी चोपासनी रोड से सागर खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पिछले पांच साल से टूटी हुई है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। जगह-जगह गड्ढे होने से सड़क पर सफर करना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:वार्ड 2 और 83 में सालों पुरानी कचरे की समस्या का हुआ समाधान 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी