जोधपुर के माता का थान थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 ग्राम एमडी ड्रग के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1 लाख 70 हजार रुपए भी बरमाद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि महिला अपने घर से मादक पदार्थ बेच रही थी। थाना अधिकारी अनिल यादव ने बताया पुलिस ने मामले में करीब 150 ग्राम MD ड्रग बरामद की। इसके अलावा नगद रुपया भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। ये पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है कि इस खेप को कहां से लाया गया था और किन किन जगहों पर सप्लाई किया जाने वाला था। इस मामले में तीजा पत्नी, श्रवण विश्नोई को पकड़ा गया। महिला अपने घर से ही मादक पदार्थ बेच रही थी।