जोधपुर शहर में सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। सुबह करीब 11 बजे अचानक बादल छाए और अंधेरा हो गया। इसके बाद आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। शहर के भैरूजी चौराहे की खतरनाक पुलिया पर पानी भर गया। इस पानी के बीच में सवारियों से भरी एक बस फंस गई। बस में करीब 10 यात्री सवार थे। सभी करीब आधे घंटे तक बीच पानी में फंसे रहे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बस को धक्का देकर बाहर निकाला। व​हीं पिछले 24 घंटे में जोधपुर में 19 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही 12 जुलाई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। फोटो में देखें पूरा घटनाक्रम… पहले फंसी पिकअप, ट्रैक्टर से बाहर निकाला लोग रोकते रहे लेकिन नहीं माना ड्राइवर पानी में बस उतारता ड्राइवर बस को निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाया लेकिन रस्सा टूटा लोगों ने धक्का देकर बाहर निकाला भैरूजी चौराहे पर की बैरिकेडिंग, पिकअप फंसी थी, फिर भी बस उतारी दरअसल, सुबह से ही शहर में बारिश का दौर चल रहा है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। ऐसे में खतरनाक पुलिया पर भी पानी भर गया। ऐसे में गाड़ियों को वहां जाने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए ताकि लोग वहां नहीं जा सके। ऐसे में एक पिकअप ड्राइवर ने खतरनाक पुलिया पर पिकअप उतार ​दी। इसके बाद वह फंस गया, हालांकि ट्रैक्टर की मदद से उसे निकाला। इतने में सिटी बस ड्राइवर आया और पिकअप फंसे होने के बाद भी उसे पानी में उतार दिया। इस दौरान लोगों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन नहीं माना। पानी में उतरते ही यात्रियों से भरी बस खतरनाक पुलिया के बीच फंस गई। ट्रैक्टर को बुलाया लेकिन रस्सा टूट गया, धक्का देकर बाहर निकाला इस पर कंडक्टर बार-बार बस को बाहर निकालने की गुहार लगाता रहा। वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर बुलाया। लेकिन, जब रस्सा बांधकर बस को बाहर निकालने का प्रयास किया तो रस्सा टूट गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने धक्का दिया और बड़ी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला। इस दौरान सिटी बस में मौजूद यात्री करीब आधे घंटे तक खतरनाक पुलिया के बीच पानी में फंसे रहे। यहां पढ़ें बारिश से जुड़े बड़े अपडेट्स शहर की सड़कों पर भरा पानी: शहर में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति हो गई। प्रतापनगर में सड़कों पर पानी जमा हो गया और कारों के टायर तक डूब गए। शहर में एक घंटे हुई तेज बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। ऐसे में कारों के टायर तक डूब गए। ग्रामीण इलाकों में भी बारिश:शहर के आस-पास सटे ग्रामीण इलाकों लूणी और डांगियावास में भी तेज बारिश के चलते स्कूल, स्टेशन और हाईवे पर पानी भर गया। लूणी रेलवे स्टेशन पर यात्री बारिश से बचने के लिए टीन शेड के नीचे खड़े हो गए। मौसम विभाग का अलर्ट:पिछले दिनों लगातार बदल रहे मौसम और बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अनुमान है कि अगले 24 घंटे में मानसून जोधपुर में एंट्री कर सकता है। आगे क्या: इस पूरे सप्ताह आंधी-बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर शहर में पूरा सप्ताह आंधी-बारिश का दौर चलेगा। विभाग के अनुसार 12 जुलाई तक ​आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देखिए, जोधपुर शहर में बारिश की PHOTOS