जोधपुर नगर निगम ने आज एम्स के सामने से अतिक्रमण को हटाया। टीम ने पुलिस के सहयोग से गेट नंबर 3 से 7 तक दाऊजी होटल चौराहा के आस-पास के एरिया से अवैध कब्जों को जेसीबी चलाई। अतिक्रमण हटाकर सामान किया जब्त नगर निगम की सतर्कता शाखा मुख्यालय प्रभारी रजनीश बारासा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एम्स हॉस्पिटल के सामने और आस-पास के एरिया में लगे ठेले धारकों और अवैध कैबिन को हटाया गया। इनके कारण रास्ता अवरुद्ध होने से आने-जाने में परेशानी होती थी। वहीं जाम भी लग जाता था। टीम ने 8 ठेलों , 5 केबिन, एक लोडिंग टैक्सी, 10 टेबल, 2 काउंटर, 5 कुर्सियां, 4 गन्ना मशीन, गैस भट्टी आदि सामान जब्त किया। सुबह से शाम तक चली कार्रवाई बरासा ने बताया कि कार्रवाई नगर निगम जोधपुर जोन प्रथम व द्वितीय के उपायुक्त ताराचंद वैंकेट एवं अतिरिक्त उपायुक्त यातायात शालिनी के सयुंक्त निर्देश पर की गई थी, जो सुबह से शाम तक चली। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सुभाष चंद्र एवं सहायक प्रभारी विक्रम पंडित, तरुण गुजराती और महेन्द्र चौधरी मौजूद रहे। अवैध कब्जे करने वालों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।