जोधपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की एयरोमॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 और 26 अक्टूबर को हुए इस आयोजन को एयरोमॉडलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार दत्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान जोधपुर टीम की ओर से एक एयर शो भी पेश किया गया। इसमें अलग-अलग देशों से आए कैंडिडेट्स ने एयरो मॉडल पेश किया। इसके साथ ही कैडेट्स को ट्रेनिंग भी दी गई। इस आयोजन को उदयपुर के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ा का भी सहयोग रहा। यह प्रतियोगिता और एयरोमॉडलिंग का शहर के राज इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई। यह प्रतियोगिता हवाई खेलों की विश्व संस्था FAI, अर्थात् फ़ेडरेशन एयरोनॉटिक इंटरनेशनल और एयरो क्लब ऑफ इंडिया की ओर से स्वीकृति थी। कार्यक्रम में 4 राज एयर स्क्वाड्रन NCC के कमांडिंग ऑफिसर (CO) विंग कमांडर श्री तरुण पंडित जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अलग-अलग देशों से आए कैडेट्स ने पेश किए एयरो मॉडल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में एयरो मॉडलर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान अलग-अलग कैटेगिरी में कॉम्पिटिशन भी हुए। इनमें RC मॉडल के अंतर्गत रिमोट कंट्रोल प्लेन और हेलीकॉप्टर की विभिन्न प्रतियोगिताएं, कंट्रोल लाइन मॉडल तथा चक ग्लाइडर शामिल रहे। दरअसल, CC की एयर विंग में कई वर्षों से कैडेट्स को एयरोमॉडलिंग सिखाई जाती है, जिसमें उन्हें विमान मॉडल बनाने और उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस प्रतियोगिता में भी NCC के कई कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।