जोधपुर की माता का थान थाना पुलिस ने 15 अक्टूबर को मारपीट के बाद हुई युवक की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों ने बकाया पैसे देने के नाम पर युवक के साथ मारपीट की थी। जिसकी बाद में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ओर समाज के लोगों ने विरोध भी किया था। मामले में पुलिस ने मामले में हेमंत (27) पुत्र रतनलाल दाधीच, मोहित दाधीच (21) पुत्र रतनलाल निवासी सुरपुरा खुर्द, पुलिस थाना भोपालगढ़, हाल शिवाजी नगर गली नंबर दो, 80 फीट रोड माता का थान जोधपुर को गिरफ्तार किया। पैसे देने के बहाने बुलाकर युवक को पीटा था आरोपियों ने 15 अक्टूबर को लेनदेन को लेकर विवाद में आरोपियों ने संजय सोनी को रात 11:30 बजे के करीब पैसे देने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उससे बेरहमी से मारपीट की। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। मृतक की मां सावित्री पत्नी मनोज सोनी की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें हेमंत, उसके भाई व अन्य के खिलाफ उनके बेटे ओर उसके दोस्त को रास्ते में रोककर मारपीट करने, मोबाइल ओर नगद रुपए छीनने को लेकर रिपोर्ट दी थी। मृतक ने आरोपियों को पैसे उधार दे रखे थे मृतक संजय आरोपियों से उधार के पैसे मांगता था। जिसे देने के बहाने आरोपियों ने उसे बुलाया ओर लाठी, डंडो से मारपीट की। जिसके चलते संजय और उसका दोस्त घायल हो गया। हमले में संजय की रविवार को मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। मृतक संजय ने सवारी टैक्सी खरीदने के लिए घटना के दिन अपने घर से 50 हजार रुपए लेकर निकला था। जिसमें टैक्सी की एजेंसी में 5 हजार रुपए जमा करवाए थे, जबकि 45 हजार रुपए उसके पास थे। रात को घर लौटते समय उसके ऊपर हमला किया गया।