जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण की मतदान कल होगा। इसके त​हत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 28 अक्टूबर को होंगे। वहीं पंच और सरपंच के चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह सभी पोलिंग पार्टियों को ट्रेनिंग के बाद रवाना ​किया जाएगा। दरअसल, पहले चरण में 7 पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद के 9 वार्डों के चुनाव पूरे हो चुके थे। अब दूसरे चरण में जिले की 17 पंचायत समिति आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हतुंडी, झंवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ सिटी, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी और उम्मेदनगर में चुनाव होनने हैं। व​हीं दूसरे चरण में जिला परिषद के बाकी रहे 34 वार्डों के सदस्यों के चुनाव भी कल होंगे। इससे पहले शेरगढ़ विधानसभा में आने वाले 9 वार्ड के चुनाव पहले फेज में हो चुके हैं। दूसरे चरण के जिला परिषद की स्थिति दूसरे चरण के पंचायत समिति की स्थिति 17 पंचायत समिति में 787 प्रत्याशी मैदान में, धवा में एक प्रत्याशी की निर्विरोध जीत दूसरे चरण में होने वाली 17 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 787 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें धवा पंचायत स​मिति में एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में 10 लाख 77 हजार से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। वहीं जिला परिषद सदस्यों में 13 लाख 18 हजार से ज्यादा मतदाता है। जिला परिषद सदस्यों के दूसरे चरण में बिलाड़ा, ओसियां, भोपालगढ़ औ लूणी समेत चार विधानसभा शामिल है। एक वोटर दो वोट डालेगा, जानिए-किस अंगुली पर लगेगी स्याही दूसरे चरण में हर मतदाता दो वोट डालेगा। वोटिंग करने पर लेफ्ट हाथ में अंगूठे के पास वाली अंगुली (तर्जनी या इंडेक्स फिंगर) पर स्याही लगी थी। वहीं दूसरे चरण में वोटिंग करने पर राइट हाथ में अंगूठे के पास वाली अंगुली (तर्जनी या इंडेक्स फिंगर) पर स्याही लगाई जाएगी। सबसे पहले जिला परिषद सदस्य के लिए करेंगे और फिर पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग करेंगे। दूसरे चरण में पहले सरपंच व बाद में वार्ड पंच के लिए वोटिंग करेंगे। पिछली बार ये रहा था परिणाम…