जोधपुर जिले में पहले चरण की 6 पंचायत समितियों में सरपंच और पंचों की वोटिंग पूरी हो गई है। पहले चरण में जिले की आगोलाई, शेरगढ़, बालेसर, चामू, सेखाला और चाबा पंचायत समितियों के सरपंच और पंच को लेकर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। जिले में शाम 6 बजे तक 83.05% मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक जिले के 6 पंचायत समितियों में 69.82% तक मतदान हुआ। वहीं इससे पहले दोपहर 1 बजे तक 54.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन 6 पंचायत समिति में 2,53,445 मतदाता हैं। इधर, बड़ी संख्या में प्रवासी भी मतदान करने पहुंचे। सूरत से प्रवासी बस लेकर बालेसर पहुंचे और मतदान​ किया। सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में वोटिंग के लिए मतदाता केंद्रों पर पहुंचे। इस बीच चामू पंचायत समिति के नाथराऊ में 101 साल की दाखू कंवर अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंची। वोटिंग के बाद शाम 6 बजे वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। जिसके देर रात तक परिणाम घोषित हुए। यहां देखें किस पंचायत समिति में कितने प्रतिशत वोटिंग देखें फोटो… दाएं हाथ में लगी स्याही जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदाता 22 अक्टूबर को वोट दे चुके हैं। ऐसे में तब वोटर्स के उल्टे हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगी थी। वहीं अब सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान के समय मतदाता के सीधे हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाई गई। इधर, सेखाला की मंगल सिंह नगर ग्राम पंचायत में जहां गुरुवार को मतदान का बहिष्कार हुआ था। वहां किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है। पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…