जोधपुर जिले की 6 पंचायत समितियों के पहले चरण के चुनाव शनिवार को पूरे हुए। शनिवार शाम को इन 6 पंचायत समिति शेरगढ़, आगोलाई, चाबा, चामू, बालेसर और सेखाला के सरपंच भी घोषित हो चुके है। इन 6 पंचायत समिति में सबसे ज्यादा आगोलाई की भाटेलाई पुरोहितान की सरपंच दक्षा 898 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं दो पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायतों में दो सरपंचों ने महज तीन-तीन वोट से जीत हासिल की है। इसके अलावा ग्रामीण मतदाताओं ने नोटा को भी काफी वोट दिए। सेखाला ग्राम पंचायत में नोटा को सबसे ज्यादा 41 वोट मिले। महिला सरपंच की सबसे बड़ी जीत, कई प्रत्याशियों को मिले 1 हजार से ज्यादा वोट आगोलाई की भाटेलाई पुरोहितान ग्राम पंचायत की दक्षा को सरपंच के चुनाव में 1183 वोट मिले। जबकि निकट प्रतिद्वंदी अनिता को 248 वोट मिले है। दक्षा ने इन चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 898 वोट से जीत ​हासिल की है। इसके अलावा भांडू जाटी ग्राम पंचायत में धापूदेवी 1190 वोट लेकर आई। सेखाला सेखाला के केतु कलां ग्राम पंचायत में दीनू कंवर 1295 वोट मिले हैं। वहीं शेरगढ़ के महिपाल सिंह को 1306 और राहुल जैन को 1191 वोट मिले है। इसके अलावा शेरगढ़ पंचायत समिति की तेना ग्राम पंचायत में पप्पू कंवर को 1215 और हेमा कंवर को 1124 वोट मिले है। दो सरपंचों ने महज तीन-तीन वोटों से जीत की हासिल जोधपुर जिले में सेखाला पंचायत समिति के हापासर ग्राम पंचायत में माधु राम 3 वोट से जीते। उन्होंने हिम्मताराम को हराया। इसी तरह बालेसर की राजगढ़ ग्राम पंचायत में बाया को 358 और बिदामी को 355 वोट मिले हैं। बाया को भी 3 वोट जीत मिली है। बालेसर की विजयनगर में चेतन कंवर को 412 और गुलाब कंवर को 404 वोट मिले है। यहां भी जीत का अंतर महज 8 वोट ही रहे। दौलत सिंह नगर में रानी देवी को 509 वोट मिले। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी को महज 67 वोट ​ही मिले। ग्रामीण मतदाताओं ने नोटा को भी दिए खूब वोट ग्रामीण मतदाताओं ने सरंपच के चुनावों में नोटा को भी खूब वोट दिए है। सेखाला में 41 वोट नोटा को मिले है। इसके अलावा यहीं की प्रातपगढ़ ग्राम पंचायत में 17 और केतु कलां में 16 लोगों ने नोटा को वोट किया है। इसी तरह चाबा के सोमेसर में नोटा को 30, शेरगढ़ में 21 और सोहनगढ़ में 20 वोट नोटा को मिले है।