जोधपुर जिले में पहले चरण की 6 पंचायत समिति बालेसर, आगोलाई, सेखाला, शेरगढ़, चाबा और चामू के सरपंच और पंच के मतदान शनिवार शाम 6 बजे पूरे हुए। जिले की 6 पंचायत समितियों की 14 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। वहीं कुछ ही देर में बाकी सरपंच और पंचों के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। मतदान प्रतिशत की बात की जाए तो इन पंचायतों में जिला परिषद और पंचायत समिति से ज्यादा मतदान प्रतिशत पंच और सरंपच के चुनाव में रहा। पहले चरण में 6 पंचायत समिति में शनिवार को हुए मतदान का प्रतिशत 83.05 रहा, जबकि यहां जिला परिषद सदस्यों के लिए महज 63.35 प्रतिशत और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 64.78 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। यहां देखें किस पंचायत समिति में कितने प्रतिशत वोटिंग यह खबर भी पढ़ें... मतदान के लिए सूरत से बस लेकर जोधपुर पहुंचे प्रवासी:बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर दिलाया वोट; अब तक 83.05% मतदान जोधपुर जिले में पहले चरण की 6 पंचायत समितियों में सरपंच और पंचों की वोटिंग पूरी हो गई है। पहले चरण में जिले की आगोलाई, शेरगढ़, बालेसर, चामू, सेखाला और चाबा पंचायत समितियों के सरपंच और पंच को लेकर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। जिले में शाम 6 बजे तक 83.05% मतदान हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)