जोधपुर ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 18 महीने से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम अनिल पुत्र सूराराम है ,वो हनुमानसागर हांणिया का रहने वाला है। आरोपी पर 10 हजार रुपए के इनाम घोषित था। खेड़ापा पुलिस थाने में आरोपी अनिल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। डीएसटी के कांस्टेबल पप्पूराम की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। फिलहाल आरोपी को दस्तयाब कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। 18 महीने से था फरार पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शातिर आरोपी अनिल पिछले 18 महीनों से पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। हालांकि, डीएसटी की तकनीकी सेल की मदद से उसे पकड़ लिया गया।।अब आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना खेड़ापा पुलिस को सौंप दिया गया है।