जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरद कविराज ने पुलिस महकमे में आंशिक बदलाव किया है। उन्होंने चार पुलिस निरीक्षकों को इधर-उधर किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे संचित निरीक्षक शेषकरण बारहठ को मंडोर थानाधिकारी बनाया गया है। आदेश के अनुसार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश खिड़िया को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर सुंदरकला को रिजर्व पुलिस लाइन से ट्रैफिक में लगाया गया है। जबकि, अब तक मंडोर थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे निवर्तमान थानाधिकारी किशनलाल को फिलहाल कोई नई जगह नहीं दी गई है। ऐसे में वे अपने नवीन पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। एक नजर में: किसे-कहां मिली जिम्मेदारी