जोधपुर में राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (RPTC) में एक जवान छर्रा लगने से घायल हो गया। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुई। बताया जा रहा है कि जवान सुरेश कुमार मीणा (32) को प्रैक्टिस के दौरान छर्रा लग गया था घटना के बाद जवान सुरेश को करीब 7:30 बजे मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद जवान को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार- जवान सुरेश कुमार मीणा को RPTC से हॉस्पिटल लाया गया था। जवान सुरेश के सिर में छर्रे लगे हुए थे। इलाज के बाद सुबह करीब 8:30 बजे जवान सुरेश को छुट्टी दे दी गई। हालांकि छर्रे कैसे लगे, यह जांच का विषय है। कंपनियों के नकली सामान बेचते दुकानदार गिरफ्तार जोधपुर के पावटा सी और बी रोड पर नामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने का पर्दाफाश हुआ। जयपुर के सामोद निवासी और कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि गोविंद सिंह कसाना ने जोधपुर के महामंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक- आरोपी रमेश जाट निवासी नौसर फलोदी अपने साथी अमित और अन्य के साथ मिलकर नकली ब्रांड को असली बताकर आम जनता को बेच रहा था। इससे जनता को ठगा जा रहा था। मूल कंपनी और सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई महावीर को सौंपी है।