जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए तुरंत प्रभाव से 44 पुलिस निरीक्षकों (CI) के तबादले कर दिए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से शहर के कई थानों की कमान बदल गई है। आदेश के मुताबिक, कमल किशोर को पुलिस लाइन से हटाकर देवनगर का नया थानाधिकारी बनाया गया है। वहीं लीला कुमारी को पुलिस लाइन से महिला थाना अधिकारी पश्चिम और भारत सिंह को पुलिस लाइन से एयरपोर्ट थानाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह चंपाराम मेघवाल को प्रताप नगर सदर, राजुराम काला को डांगीयावास और तुलसी चौधरी को मथानियां थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुनिता गढवाल को यातायात शाखा से महिला थाना पूर्व और बलवंताराम नायक को खाण्डाफलसा से विवेक विहार थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष चौधरी को भगत की कोठी थाने भेजा महिला थाना पूर्व की कमान संभाल रहीं दिप्ती गोरा को अब नागोरीगेट थानाधिकारी बनाया गया है, जबकि एयरपोर्ट थानाधिकारी सन्तोष चौधरी को भगत की कोठी थाने भेजा गया है। भगत की कोठी थाना अधिकारी सुरेश कुमार विश्नोई को साइबर थाना, पुलिस लाइन से सुरेश पोटलिया को खाण्डाफलसा थाने की कमान मिली है और माता का थान के थानाधिकारी मो. सफीक खान को अब रातानाडा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही, पर्यटक थाने की थानाधिकारी किरण गोदारा को सदर कोतवाली, प्रतापनगर सदर के थानाधिकारी गोविन्दलाल व्यास को चौ.हा.बोर्ड और रातानाडा के थानाधिकारी दिनेश लखावत को शास्त्रीनगर का नया थानाधिकारी लगाया गया है। हमीरसिंह को पुलिस लाइन से लूणी लगाया सदर कोतवाली के थानाधिकारी अनिल कुमार को माता का थान, देवनगर के थानाधिकारी सोमकरण को कुड़ी भगतासनी और चौहाबोर्ड के थानाधिकारी ईश्वरचन्द पारीक को बनाड़ थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से हमीरसिंह को लूणी और किशनलाल विश्नोई को सरदारपुरा थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा रामकृष्ण ताडा को उदयमंदिर, सुरेश सारण को मण्डोर और राजेन्द्रसिंह को बोरानाडा का नया थानाधिकारी बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किए गए ये सभी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।