जोधपुर शहर में गुरुवार को 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इसके तहत शहर के अलग-अलग करीब 30 इलाकों में सुबह 7 बजे से बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी। त्योहार पर बिजली लाइनों के मेंटेनेंस और रख-रखाव को लेकर शटडाउन लिया जा रहा है। ऐसे में कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित सुबह 7 से 11 बजे: सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी गली नंबर 1 से गली नंबर 7 तक, डिफेंस लैब रोड, धनला हत्था, 10 मैरिट क्वार्ट्स, 132 केवी जीएसएस के सामने और जीत अपार्टमेंट, जीके टॉवर, करणी भवन और देवी भवन के आस-पास के इलाके के आस-पास के क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 7 से 11 बजे: 11 केवी न्यू भगत की कोटी फीडर से जुड़े पीली टंकी, घांची कॉलोनी, कुम्हारों का बास, मूलजी की चक्की, जिंक इंस्टीट्यूट और भगत की कोठी के आसपास क्षेत्र में तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 से 11 बजे: कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर, 4, 5, 6 और 7, महावीर नर, लबदी निदान में बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे: लालजी हैंडीक्राफ्ट, उम्मेद भवन, बैंक कॉलोनी, किंग्स हॉस्पिटल, ओल्ड पुलिस लाइन, रसाला रोड, अक्षय होटल, बच्चन निवासी, हनवंत कॉलोनी, रामदेव कॉलोनी, राजमाता स्कूल, हरिजन बस्ती और बनाड़ हाउस के आसपास के इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।