जोधपुर में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आई है। गर्मी से कुछ राहत मिली है। जिले में अब तक सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ रही है। जोधपुर में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा और बादलों की आवाजाही बनी रही। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, शनिवार सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- 10 जुलाई तक जोधपुर में 61.7 एमएम बारिश होती है, जो इस बार 56.5 एमएम ही हुई। ऐसे में अब तक सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना बनी हुई है। जोधपुर शहर में सोमवार को तेज बारिश का दौर चला था। इसके बाद बारिश नहीं हुई। मानसून की एंट्री के पांच दिन बाद भी ब्रेक लगा हुई है। हालांकि मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 15 जुलाई तक कोई अलर्ट नहीं जुलाई का दूसरा और तीसरा सप्ताह भी सूखा ​बीतने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि, जुलाई के अंतिम सप्ताह तक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। तीसरी बार जुलाई में पहुंचा मानसून दरअसल, जोधपुर में मानसून एंट्री जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून एंट्री का समय माना जाता है। लेकिन पांच साल में तीसरी बार हुआ है, जब मानसून देरी से आया है। 2022 के बाद साल 2026 में मानसून जुलाई में आया है। 2021 में भी मानसून जुलाई में ही एंट्री किया था ।