जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के रामराज नगर स्थित एक सूने मकान में चोरी हो गई। चोर मकान से सोने की ज्वेलरी चुरा कर ले गए। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित भारत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि मैं चौपासनी क्षेत्र में रहता हूं। मेरा एक मकान रामराज नगर चौखा में है। जहां कोई नहीं रहता। इस मकान में 26 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे मैं पहुंचा तो मैंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ था। जब घर के सामान की तलाशी ली तो पता चला कि चोर घर से सोने की एक रखड़ी, चैन सहित आभूषण का कुल वजन करीब 37 ग्राम था, चुराकर ले गए। चोरों ने मकान में रखे संदूक को तोड़कर आभूषण चुरा लिए। इसके बाद पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट मिलने पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिलहाल चोरों की तलाश में जुटी हुई है।