जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… आदर्श नगर: तीन साल से 100 घरों में नहीं आ रहा पानी जोधपुर के आदर्श नगर की प्रेम नगर कॉलोनी के रोड नंबर 17 से इन्द्र सिंह राठौड़ ने पानी से जुड़ी समस्या शेयर की है। उन्होंने बताया है कि तिरुपति नगर, नांदरी, बनार रोड के खसरा नंबर 48/53 में बीते तीन साल से पीने का पानी नहीं आ रहा है। सारण नगर के पीएचईडी विभाग में कई बार शिकायत कर चुके लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिला। कॉलोनी के 100 घर टैंकर मंगवाकर प्यास बुझा रहे हैं। इसका स्थायी समाधान करें। ज्योति नगर: 500 मीटर पाइप बिछाने के बाद भी पानी नहीं शहर के ज्योति नगर पुलिया–1 से इस्लाम खान ने पीने के पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में पानी की भयंकर समस्या है। लोग सड़कों पर 500 मीटर तक पाइप बिछाते हैं तो भी पानी नहीं मिलता हे। पूरी सड़क पर सुबह–शाम पाइप बिछने से आना–जाना भी मुश्किल हो गया है। लोग हर तरह के जतन कर चुके हैं लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। आरएस भाटी चौक: दो जगह से फूटी लाइन, बह रहा पानी एनएच–62, आरएस भाटी चौक से एक आम आदमी ने फूटी पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में पीने का साफ पानी दो जगह से लाइन फूटी होने के कारण लीक हो रहा है। इसका समाधान करवाएं। रेडियो कॉलोनी: सड़क किनारे लगा कचरे का ढेर, कब उठेगा महामंदिर एरिया, रेडियो कॉलोनी स्टाफ, पावटा–सी, आकाशवाणी केन्द्र एरिया से कमलेश ने सड़क किनो कचरे का ऐर पड़े होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि पहले यहां बड़ा डस्टबिन रखा हुआ था। लेकिन अब उसे हटा लेने से लोग खुले में कचरा डालने को मजबूर हैं। इस समस्या का समाधान करवाया जाए। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… सूर सागर: एक सप्ताह से टूटा मेनहोल पोस्ट के बाद बदला 'भास्कर समाधान' पर ट्रांसफर लाइन स्ट्रीट, न्यू भाकरी बास, सूर सागर से दिनेश इंकिया ने मेनहोल के टूटे ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि वार्ड 5 में ट्रांसफर लाइन स्ट्रीट में मेनहोल का ढक्कन बीते एक सप्ताह से टूटा हुआ है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। पोस्ट होने के बाद निगम ने टूटे मेनहोल की जगह नया ढक्कन लगाकर समाधान कर दिया है। सागर कॉलोनी: सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा बने ‘पब्लिक के स्टार’ चौपासनी रोड, सागर कॉलोनी से महेन्द्र केल्ला ने कचरा नियमित रूप से न उठाए जाने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे मोहल्ले में सफाई कर्मचारी समय पर न तो कचरा उठाते हैं न ही नियमित सफाई करने आते हैं। समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 32 के सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा ने कचरे का निस्तारण करवाया और सफाई करवा दी। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी पाबंदी से काम करने के लिए कहा है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग