जोधपुर शहर में शुक्रवार देर शाम ठंडी हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिन में अभी भी गर्मी का असर जारी है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम बदलने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से कम होने लगेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 23 अक्टूबर से अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही अगले सप्ताह से गर्मी का असर भी कम होने की संभावना है। ​18 अक्टूबर यानी रविवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। 22 अक्टूबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 23 अक्टूबर को तापमान 33 डिग्री पहुंचने की संभावना है। रात में होने लगा हल्की ठंडक का अहसास, तापमान भी गिरेगा इधर, शुक्रवार देर शाम अचानक हवा चलने लगी। इससे पहले बादलवाही से मौसम भी बदला। अगले ​तीन दिन तक न्यूनतम तापमान 23 ​डिग्री पर बना रहेगा। 23 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। इस बीच टेम्परेचर 21 डिग्री तक बने रहने की उम्मीद है।