जोधपुर शहर में मानसून की एंट्री के बाद से ही बारिश पर ब्रेक लग चुका है। शहरवासियों को उम्मीद थी कि मासूम एंट्री के साथ ही अच्छी बारिश होगी, लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम सूखा ही बीता है। इधर, पिछले दिनों में तापमान में कमी हुई है। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार- 17 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। वहीं 18 जुलाई से बारिश के साथ आंधी की संभावना है। दोपहर बाद बदला मौसम, चली हवा जोधपुर शहर में लगातार पिछले कुछ दिनों से मौसम बदल रहा है। शहर में मंगलवार को सुबह तेज धूप रही। इससे उमस से लोग परेशान रहे। वहीं दोपहर बाद मौसम बदला। आसमान में बादल छाए रहे और हवा चली। चार दिन बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार- अगले तीन दिन मौसम सामान्य रहेगा और कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान बादल जरूर छाए रहेंगे। वहीं 18 जुलाई के बाद से मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। 18 से 20 जुलाई तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।