बारां| शहर के खेल संकुल में चल रही 7-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को जूनियर ब्वॉयज ने रोमांचक मुकाबले में शिवाजी स्पोर्ट्स बारां को ट्राई-ब्रेकर में 3-2 से हराया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला ट्राय-ब्रेकर से हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को बामला और मेजर ध्यानचंद हॉकी अकादमी के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता संयोजक बालमुकुंद कलवार ने बताया कि रविवार को शिवाजी स्पोर्ट्स और जूनियर ब्वायज के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने बेहतर खेल दिखाया। जूनियर ब्वायज की ओर से युवराज ने गोल किया, जबकि शिवाजी स्पोर्ट्स की तरफ से राहुल सोन ने गोल दागा। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण ट्राय-ब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें जूनियर ब्वायज ने दो गोल कर जीत दर्ज की, जबकि शिवाजी स्पोर्ट्स की टीम गोल करने में पीछे रह गई। शिवाजी स्पोर्ट्स टीम में सत्येंद्र शर्मा, बालमुकुंद कलवार, हरिनारायण सिंह, आबिद त्यागी, नरेश नागर, राहुल सोन और गोलकीपर लोकेश नागर शामिल रहे। वहीं जूनियर ब्वायज टीम में युवराज, प्रेमांग, ईशान, जाकिर, अशोक, देवांश और सम्राट सहित अन्य खिलाड़ी खेले। मैच में देवेश सोनी और नरेंद्र बैरवा ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार, 19 अक्टूबर को बामला और मेजर ध्यानचंद हॉकी अकादमी के बीच खेला जाएगा। समापन समारोह में कोटा विश्वविद्यालय के खेल निदेशक विजय सिंह और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विशेष रूप से शामिल होंगे।