मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बुधवार को कैलादेवी मंदिर आने की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल समेत कई अधिकारी इंतजामों का जायजा लेने कैलादेवी पहुंचे। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि मुख्यमंत्री कैलामाता के दर्शन के लिए आ सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दौरे की कोई सूचना नहीं थी। सीएम के आने की खबर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। कलेक्टर और एसपी ने व्यवस्थाओं पर बातचीत भी की। बाद में मुख्यमंत्री के बुधवार को नहीं आने की सूचना मिली, जिससे दौरा रद्द हो गया।