डीग जिले की कामां पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। मकसद शांति व्यवस्था व सुरक्षा का भरोसा जगाना था। ग्रामीणों से भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की। यह मार्च सोमवार को एसपी सेक्टर कामां दिनेश यादव व वृत्ताधिकारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ। थाना प्रभारी सुनील कुमार पुनिया समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान इसमें शामिल थे। कामां कस्बे समेत इन्दौली, कनवाड़ा, नगला हरसुख, बझेरा, उदाका, अकाता, धिलावटी, लेवड़ा, अकबरपुर, कुलवाना व टायरा में मार्च किया गया। पुलिस ने लोगों से पंचायत चुनाव में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को कहा। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने से बचने की हिदायत दी गई। बिना अनुमति रैली व लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक है। संदिग्ध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को निगरानी बढ़ाई गई। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए गश्त जारी रहेगी।