कंचन देवी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को ‘हालो रे गरबा महोत्सव 2026’ उत्साह से मनाया गया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, गरबा गीतों और विद्यार्थियों के नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शंकर सिंह सहित अतिथियों के स्वागत से हुआ। नगर परिषद सभापति श्रीमती पुष्पा बल्दुआ, समाजसेवी जयकिशन बल्दुआ, उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए कक्षावार गरबा प्रतियोगिताएं हुईं। अभिभावकों के लिए भी विशेष गरबा राउंड रखा गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सही जवाब देने वालों को आकर्षक उपहार मिले। कक्षा 9 से 12 वर्ग में कबीर गरबा किंग और भव्या बारूपाल गरबा क्वीन बनीं। कक्षा 6 से 8 वर्ग में रौनक प्रजापत गरबा किंग और रिया गरबा क्वीन रहीं। नेहल बांगड़ को सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक वेशभूषा का सम्मान मिला।