कंवल्दा जीएसएस पर शुक्रवार को जले हुए पावर ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण कंवल्दा जीएसएस से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। एईएन मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने को कहा है।