पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आम्बेडकर कॉलोनी गुंदोज में कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में अभिभावकों, अध्यापकों और बच्चों ने भाग लिया। छोटी बच्चियों का कन्या पूजन किया। उन्हें हलवा-पूड़ी और फल खिलाए गए। तिलक लगाया और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यवाहक पोलाराम परिहारिया, संरक्षक उषा कंवर, भगवती राजपूत, आभा खत्री, पूनम कंवर और ललित कुमार मौजूद रहे।