करौली के जुंगिनपुरा गुड़ला गांव में एक गाय 100 फीट गहरे कुएं में गिर गई थी। सिविल डिफेंस टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। गौ सेवा समिति के सहयोग और टीम की तत्परता से गाय की जान बच गई। जिला नियंत्रण कक्ष को जैसे ही सूचना मिली, सिविल डिफेंस प्रभारी आशीष कुमार जैन ने तुरंत टीम को रवाना किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर गाय को निकालने का अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे तक लगातार कोशिशें की गईं। शाम लगभग 6 बजे टीम को सफलता मिली और गाय को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस रेस्क्यू अभियान में फरमान खान, देवेंद्र, अखलाक, विकेश कुमार, अबरार और गौरव सेन जैसे सिविल डिफेंस जवानों ने अहम भूमिका निभाई। गौ सेवा समिति के अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने भी टीम का साथ दिया।