करौली से करणपुर धाम के लिए 25वीं निशुल्क पदयात्रा शुक्रवार को रवाना हुई। इसे मां करणपुर गुमानो मां सेवा समिति ने निकाला और पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर ने हरी झंडी दिखाई। यात्रा से पहले गुमानो माता की पूजा हुई। यात्रा संयोजक गिर्राज तिवाड़ी और प्रवक्ता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि समिति अध्यक्ष प्रह्लाद गुप्ता भांकरी वाले, पार्षद बनवारी लाल हरदैनिया और अन्य सदस्यों ने राजाराम गुर्जर का स्वागत किया। पदयात्रा 551 कलशों के साथ गोपाल जी महाराज मंदिर से दोपहर में कलश यात्रा शुरू हुई। यह शहर के मुख्य रास्तों से राधेश्याम फार्म हाउस पहुंची, जहां विसर्जन हुआ। फिर पदयात्रा करणपुर धाम के लिए आगे बढ़ी। रात्रि विश्राम कैलादेवी की बड़ी धर्मशाला में रहा। शनिवार को करणपुर धाम पहुंचने पर बाजारों से माता रानी की 108 मीटर लंबी चुनरी यात्रा बैंड-बाजों के साथ निकलेगी। मंदिर फूलों और आकर्षक लाइटों से सजेगा। छप्पनभोग की झांकी सजेगी और रात में भगवती जागरण होगा।