करौली में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। भाजपा ने करौली पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए सभी 15 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सामान्य, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला आरक्षित वार्डों के उम्मीदवार शामिल हैं। नाम घोषित होने के बाद अब चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। भाजपा ने वार्ड 1 से 15 तक के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।