करौली पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच पद के लिए चुनाव हुए। इनमें से 17 पंचायतों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बाकी 8 पंचायतों के नतीजों का इंतजार है। घोषित नतीजों के मुताबिक अकोलपुरा से गुड्डी बाई, विरवास से शकुंतला और सोरया से लखन बाई उप सरपंच चुनी गईं। कोंडर से कल्याण शर्मा, महू से सोनम प्रजापत, रुदौड से संतो देवी और सेंगरपुरा से पपीता देवी चुनी गईं। गुडला से राजेश बैसला, खूबनगर से घनश्याम गुर्जर, हरनगर से राधा मीणा और गुनेसरी से राम अवतार गुर्जर उप सरपंच बने। राजपुर से अमरो देवी, ससेडी से रामान्ती मीना, रोंड कला से राजवीर सिंह, जुंगीनपुरा से सीमा देवी, मांची से नरेश कुमार और गुर्जा से नारायणी देवी चुनी गईं।