करौली पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए 2.05 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए हैं। ये मादक पदार्थ विभिन्न 26 मामलों में जब्त किए गए थे। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में स्मैक, गांजा, डोडापोस्त और अफीम शामिल थे। इन सभी का निस्तारण पुलिस लाइन में डीडीसी कमेटी की मौजूदगी में किया गया। करौली पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।