करौली शहर के चौधरी पाड़ा में सोमवार देर रात आरके कलेक्शंस नाम की साड़ी की दुकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। दमकलकर्मियों ने पाइप और अग्निशमन उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान अजय सिंह के कटले में मनोज द्वारा संचालित की जाती थी।